योगीराज में कानून व्यवस्था दुरुस्त होने के चाहे जितने दावे कर ले सरकार लेकिन जो तस्वीरें सामने आ रही है उससे तो यूपी ही हालत लचर ही मालूम पड़ती है। एटा से एक वीडियो सामने आया है जिसमें दो पुलिसवाले एक कैदी के साथ तंबाकू खरीदते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं इनमें से एक पुलिसवाला शराब के नशे में घुत्त है।