फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले का पानी जीटी रोड पर छोड़ा, जलभराव से सड़क कटी

विज्ञापन
जीटी रोड पर जलभराव से जर्जर हुआ एटा अलीगंढ़ मार्ग - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। अलीगढ़ से कानपुर तक जाने वाले जीटी रोड (ग्रांड ट्रक रोड) पर चौथा मील के समीप सड़क की हालत बेहद खस्ता है। यहां लोगों द्वारा मकान और दुकान बनवाते समय नाला बंद कर उसका पानी सड़क पर छोड़ दिया है। इससे खस्ता हाल सड़क पर हर वक्त जलभराव नजर आता है, वहीं उसमें बड़े-बड़े गड्ढे होने लगे हैं। दिन में यहां भारी वाहनों के निकलने पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।
विज्ञापन

अलीगढ़ से मैनपुरी तक बन रहे जीटी रोड पर पिलुआ थाना पास करते ही शहर की सीमा आरंभ हो जाती है। यहां रास्ते में पड़ने वाले चौथा मील के समीप जीटी रोड पर दाईं ओर लोगों द्वारा अपने प्लॉट और दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। नाला पाटकर निर्माण कराने से वह पूरी तरह ब्लाक हो गए हैं। इस पर प्लॉट मालिकों द्वारा नाले का पानी जीटी रोड पर छोड़ दिया गया है। इससे वहां गहरे गड्ढे होने के साथ ही जलभराव रहता है। वहीं जलभराव में भारी वाहन गुजरने के कारण सड़क करीब आधा किलोमीटर तक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें