फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद शहर की विद्युत आपूर्ति चार घंटे ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। रविवार दोपहर हुई बारिश के बाद जिले की आपूर्ति करीब चार घंटे ठप रही। इससे उपभोक्ता परेशान हो गए। शाम लगभग साढ़े चार बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। तब जाकर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। हालांकि कुछ इलाकों में बिजली सप्लाई शुरू होने में इससे भी ज्यादा समय लग गया।
विज्ञापन

दोपहर के समय बारिश हुई। इसके बाद विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। काफी देर तक आपूर्ति बहाल न होने पर उपभोक्ताओं ने विद्युत सब स्टेशनों पर जानकारी के लिए फोन करना शुरू कर दिए। वहां कर्मचारियों ने ऊपर से आपूर्ति बंद होने की बात कही। इस दौरान शहर के प्रमुख बाजार बाबूगंज, घंटाघर पर दुकानों पर लाइट न होने से दुकानदार परेशान नजर आए। अन्य आवासीय इलाकों में भी लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। शाम साढ़े चार बजे के बाद आपूर्ति बहाल हुई।
मेन लाइन पर चला मैंटीनेस का कार्य
आगामी त्योहारों को लेकर 132 केवी मेन लाइन पर रविवार को मैंटीनेंस का कार्य कराया गया। इससे 132 केवी जलेसर, अलीगंज व मिरहची को छोड़ जिले के अन्य विद्युत उपकेंद्रों पर दो बजे से शाम पांच बजे तक आपूर्ति बाधित रही। मैटीनेंस का कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति को बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें