फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस, सपा और वामपंथियों के दुष्प्रचार का नतीजा है सीएए को लेकर हुई हिंसा ः प्रमोद

विज्ञापन
जिला कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में एनआसी की जानकारी देते ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता- ? - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। भाजपा बृज क्षेत्र के उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि सीएए को लेकर विपक्षी दल लोगों को गुमराह कर दंगों की साजिश रच रहे हैं। मोदी-योगी सरकार की जनहित योजनाओं व सफलताओं से परेशान कांग्रेस, सपा व वामपंथी दल दुष्प्रचार कर अपनी खीज मिटा रहे हैं। गुप्ता ने कहा कि सीएए से किसी भी देशवासी को कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर हुई गोष्ठी में जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने कहा कि पार्टी सबका साथ, सबका विकास का लक्ष्य लेकर नया भारत बनाने में जुटी है। गोष्ठी को विधायक संजीव दिवाबर, पूर्व विधायक सुधाकर वर्मा, जिला महामंत्री सचिन उपाध्याय आदि ने भी संबोधित किया। संचालन पंकज चौहान ने किया।
जनप्रतिनिधियों, जिला कार्यकारिणी, मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारियों के अलावा मंडल पदाधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया। उपस्थित लोगों में चैयरमेन महेशपाल सिंह, देवलाल लोधी, दुलारे सिंह भदौरिया, अग्रिम जैन, विनीत गुप्ता, विनीत भारद्वाज, सुशील गुप्ता, बृजेश गुप्ता, प्रदीप भामाशाह, आमोद दुबे, सत्येंद्र राठौर, कौशलेंद्र सिंह राठौर,प्रशांत जैन आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन

सुशासन दिवस के रूप में मनेगा अटल का जन्मदिन
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिन 25 दिसंबर सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। मंडल स्तर पर गरीबों, मरीजों को वस्त्र, फल, भेाजन वितरण आदि सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पार्टी ने मंडल प्रभारियों की भी घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें