मंडी समिति में व्यापारियों के साथ मौजूद वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.सुमंत गुप्ता
- फोटो : ETAH
एटा। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने भारत सरकार के सीएए और एनआरसी का समर्थन किया है। जनपद पहुंचे परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत कुमार गुप्ता ने पांच जनवरी को कानपुर में प्रस्तावित रजत जयंती समारोह में जनपदीय व्यापारियों को आमंत्रित किया। सोमवार को संगठन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता गल्ला आढ़ती के प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष गुप्त ने कहा कि पांच जनवरी को कानपुर में होने वाले रजत जयंती समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या एवं विशिष्ट अतिथियों में महेश चंद्र गुप्ता, रवींद्र जायसवाल आदि शामिल हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सम्मान भी किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएए व एनआरसी को राष्ट्रहित में बताते हुए समर्थन किया। शांति सौहार्द की अपील करते हुए कहा कि यह किसी भी देशवासी के विरुद्ध नहीं है।
बैठक में व्यापारियों की समस्याओं एवं व्यापारी हित के विषयों पर भी विचार विमर्श किया गया। अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद गुप्ता, जिलाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, संचालन जिला महामंत्री राजेश गुप्ता ने किया। बैठक में रामखिलाड़ी गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता, दिनेश गुप्ता, सुभाष गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, सतीश गुप्ता, शंकरलाल गुप्ता, प्रतीक गुप्ता, वीरेद्र अग्रवाल, संजीव वाष्र्णेय, प्रवीन गुप्ता, मनोज गुप्ता आदि प्रमुख हैं।