आगरा रोड स्थित खाई में उतरी बरेली डिपो की बस।
- फोटो : आगरा रोड स्थित खाई में उतरी बरेली डिपो की बस।
एटा। अवागढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम के समय रोडवेज बस सड़क किनारे जा रहे बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मारते हुए बेकाबू होकर खाई में चली गई। व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने बस में बैठी सवारियों को बाहर निकला।
आगरा की ओर से बरेली डिपो की बस एटा की तरफ आ रही थी। गांव सावंत खेड़ा और मजराऊ के बीच में उदयवीर (50) निवासी नगला पीपल थाना एका जनपद फिरोजाबाद की बाइक से टकरा गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बस बेकाबू होकर बस खाई में चली गई।
कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया। उदयवीर अपने गांव से कोतवाली देहात क्षेत्र के मजराऊ किसी कार्य से आया था। वापस लौटते समय हादसा हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा है।