फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक स्कूलों को स्वच्छता रेटिंग के आधार पर दिए जाएंगे पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से विद्यालय में स्वच्छता और संसाधनों के आधार पर रेटिंग कराई जा रही है। पांच स्टार प्राप्त करने वाले विद्यालयों को रेटिंग में शामिल किया जाएगा। पुरस्कार पाने के लिए विद्यालयों को 110 अंक लाने होंगे। शासन से विद्यालयों की स्वच्छता रेटिंग कराने के लिए जारी पत्र यहां बीएसए कार्यालय पहुंच चुका है। इसमें कहा गया है कि बेसिक के सभी विद्यालयों में पेयजल, शौचालय, साबुन से हाथ धोना, व्यवहार परिवर्तन, क्षमता निर्माण ओर कोविड-19 से बचाव के उपायों के साथ स्वच्छता रेटिंग कराई जानी है। इसी के आधार पर विद्यालयों को ऑनलाइन स्वच्छ विद्यालय के लिए आवेदन करना है।
विज्ञापन

रेटिंग के लिए छह घटक बनाकर 110 अंक निर्धारित किए गए हैं। इनमें पानी के लिए 22 अंक, कोविड-19 से बचाव के लिए 15, व्यवहार परिवर्तन के लिए 11, शौचालय के लिए 27, साबुन से हाथ धोने के लिए 14 और विद्यालय के संचालन व रखरखाव के लिए 21 अंक निर्धारित हैं। हर विद्यालय को कम से कम तीन स्टार प्राप्त करना अनिवार्य है। जबकि पांच स्टार पाने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। बीएसए संजय सिंह ने बताया कि विद्यालय स्वच्छता रेटिंग शासन की ओर से कराई जा रही है। पांच स्टार पाने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। सभी विद्यालयों को पत्र जारी कर दिए गए हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें