फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा और पाले से लुढ़का पारा, धूप ने दिलाई राहत

विज्ञापन
जीटी रोड पर सुबह के समय कोहरा और ठंड के चलते काफी कम लोग। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। दो दिन से आसमान में बादल छाए थे, हालांकि कोहरे से राहत थी, लेकिन सोमवार को घना कोहरा छाने और रात से लेकर सुबह तक पड़े पाले से न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर सात डिग्री रह गया। दोपहर में निकली धूप ने लोगों को ठंड से हल्की राहत दी।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से घना कोहरा छाया रहा, जिसकी वजह से सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। साथ में पाला पड़ने की वजह से ठंड का असर बढ़ गया। सड़कों पर दोपहिया वाहन चालकों की सबसे ज्यादा हालत खराब रही। हाथ-पैर सुन्न हो गए। जगह-जगह लोग अलाव जलाकर तापते नजर आए। सुबह करीब 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। इसके बाद यह धीरे-धीरे छटना शुरू हुआ।
दोपहर करीब एक बजे अच्छी धूप खिल उठी, जिसने लोगों को ठंड से कुछ राहत दी। लोग अपने घरों की छतों पर धूप सेकने और कपड़े सुखाने के लिए पहुंच गए। सोमवार को अधिकतम तापमान बिना बदलाव के 18 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान बीते दिन के मुकाबले दो डिग्री की गिरावट के साथ सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें