फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: चार माह की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, खिलाने के बहाने ले गया था किशोर, पुलिस तलाश में जुटी

Fri, 13 Aug 2021 10:29 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा।

सार

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक महिला अपनी चार माह की बच्ची को साथ लेकर ग्राम समाज की जमीन पर भैंस बांधने गई थी। वहां पहले से मौजूद पांच वर्षीय बालिका निशा खेल रही थी। बच्ची को निशा के पास छोड़ भैंसों को बांधने में व्यस्त हो गई। तभी गांव का 17 वर्षीय किशोर अवधेश आया और चार माह की मासूम बच्ची को खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। 
विज्ञापन
नवजात (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना बागवाला क्षेत्र के एक गांव में चार माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। आरोपी मासूम को खिलाने के बहाने ले गया था। मासूम के नाजुक अंगों में चोटें आईं और रक्तस्राव होने पर मां ने देखा तो मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक महिला अपनी चार माह की बच्ची को साथ लेकर ग्राम समाज की जमीन पर भैंस बांधने गई थी। वहां पहले से मौजूद पांच वर्षीय बालिका निशा खेल रही थी। बच्ची को निशा के पास छोड़ भैंसों को बांधने में व्यस्त हो गई। तभी गांव का 17 वर्षीय किशोर अवधेश आया और चार माह की मासूम बच्ची को खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। 

एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि बच्ची को खिलाने के बहाने ले जाने के बाद किशोर ने मासूम के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसकी वजह से मासूम के नाजुक अंग चोटिल हो गए। रक्तस्राव होने पर बच्ची को लाया और उसकी मां से बोला कि उसने शौच कर लिया है, साफ कर दो और भाग खड़ा हुआ। बच्ची की मां ने देखा तो नाजुक अंगों से रक्तस्राव हो रहा था। उसे समझते देर नहीं लगी कि बेटी के साथ कुछ गलत हुआ है। उसने परिजनों को पूरा मामला बताया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें