फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएलएन में सभी क्लासों में बढ़ जाएंगी 35 प्रतिशत सीटें

विज्ञापन
जेएलएन डिग्री कालेज पर नोटिस बोर्ड देखते बच्चे ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध शहर के एक मात्र एडिड महाविद्यालय जवाहर लाल नेहरू डिग्री कॉलेज में इस वर्ष छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। विश्वविद्यालय से आए निर्देश के बाद यहां स्नातक और परास्नातक में 35 प्रतिशत सीटें बढ़ाने के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। इसे विवि द्वारा मंजूर करते ही यहां सीटों में इजाफा हो जाएगा।
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू डिग्री कॉलेज में वर्तमान में स्नातक में बीए, बीकॉम और बीएससी की कक्षाएं संचालित हैं। इसमें वर्तमान में बीए में 840 सीटें हैं, इनमें 35 प्रतिशत के इजाफे के साथ ही 294 सीटें और बढ़ जाएंगी। इसी तरह बीएससी विज्ञान, बीएससी गणित और बी कॉम में 240-240 सीटें हैं। यहां तीनों ही कक्षाओं में 35 प्रतिशत सीटों के इजाफे के साथ 84 सीटें और बढ़ जाएंगी। अब स्नातक में 1134, बीएससी, बीकॉम में 324 सीटें हो जाएंगी।
इसी प्रकार परास्नातक की क्लासों में भी 35 प्रतिशत सीटें बढ़ाई गई हैं। इसमें एमए अंग्रेजी में 60 सीटें हैं, वहीं एमए हिंदी में 60, भूगोल में 60, समाज विज्ञान में 60, फिजिकल साइंस में 60 और बीबीए में 60 सीटें हैं। इनमें 35 प्रतिशत का इजाफा होने के साथ ही परास्नातक की प्रत्येक क्लास में 21-21 सीटें और बढ़कर संख्या 81 पर पहुंच जाएगी। परास्नातक की प्रत्येक कक्षा में सीट बढ़ने से छात्रों को प्रवेश के लिए ज्यादा जद्दोजहद नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

डॉ. बीआरए विवि आगरा के निर्देश पर सभी कक्षाओं में 35 प्रतिशत सीटें बढ़ाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। विवि से मंजूर होते ही इन पर प्रवेश प्रकिया लेकर शुरू करा दी जाएंगी।
विज्ञापन

डॉ. सुनीता सक्सेना, प्राचार्य, जेएलएन डिग्री कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें