फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हलवा की सामग्री लेने जा रहा युवक सड़क हादसे में घायल

Sat, 03 Jan 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल हुए अजय कुमार का मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में होता उपचार। संवाद
विज्ञापन
एटा। हलवा के लिए गाजर, चीनी लेने जा रहे युवक की बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। इसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी घटना में शिकोहाबाद मार्ग पर बाइक फिसलने से दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव नगला लोधा निवासी भरत सिंह ने बताया कि बेटा अजय कुमार शनिवार सुबह बाइक लेकर घर से एटा आ रहा था। वह हलवा बनाने के लिए गाजर और चीनी लेने के लिए घर से निकला था। काफी देर तक नहीं लौटा तो चिंता हुई। इसी बीच कोतवाली देहात क्षेत्र की पुलिस चौकी जावड़ा से घर पर सूचना आई कि अजय कुमार सड़क हादसे में घायल हो गया है। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया।
दूसरे हादसे में शिकोहाबाद मार्ग पर बाइक फिसलने से गांव गंगनपुर निवासी वसंत और संदीप घायल हो गए। इसके अलावा अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगला नया निवासी घनेंद्र ने बताया कि उनकी भैंस घर के बाहर सड़क किनारे बंधी थी। शनिवार सुबह लगभग 11 बजे गांव नगला छैया निवासी राघव की बाइक अनियंत्रित होकर भैंस से टकरा गई। हादसे में राघव के गंभीर चोट आई है। मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें