फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बर्तन चोरी का आरोप लगा युवक को विद्युत खंभे से बांधकर पीटा

Sat, 03 Jan 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला हाजीपुरा में बिजली के खंभे से बंधा चोरी का आरोपी। संवाद
विज्ञापन
एटा। मोहल्ला हाजीपुरा निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया कि युवक ने घर में घुसकर शुक्रवार को बर्तन चुरा लिए। इसके बाद शनिवार सुबह पकड़कर युवक को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा गया। सूचना पाकर भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और युवक पिटता रहा। स्थानीय लोग तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के मोहल्ला हाजीपुरा निवासी राजू ने बताया कि युवक ने शुक्रवार को उनके घर से कुछ बर्तन चुराए थे। जब तक पकड़ पाते युवक वहां से भाग गया। शनिवार सुबह फिर से घर से भगौना चोरी करते समय उसे पकड़ लिया। इसके बाद युवक को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा गया। यह देखकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए मगर किसी ने उसको बचाया नहीं। वहीं पीड़ित युवक ने राजू को अपना मामा बताया। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें