फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कैंटीन से घर आ रहे व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कैंटीन से घर वापस आते समय एक व्यक्ति अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची थाना पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

कस्बा मिरहची में देसी शराब के ठेके पर करन सिंह (45) की कैंटीन थी। रविवार रात वह कैंटीन में रुका था। सोमवार सुबह गांव धिरामई आ रहा था। गांव कुनावली के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। उसके छोटे भाई रामवीर ने बताया कि भाई रात अधिक होने के कारण रविवार को मिरहची स्थित अपनी कैंटीन में रुक गए थे। सोमवार सुबह घर आ रहे थे तभी हादसा हो गया। उनकी मौत के बाद घर में पत्नी, बेटी और बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें