फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गणित के सवालों को हल करने में परीक्षार्थियों को नहीं हुई दिक्कत

Mon, 10 Mar 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अवागढृ प​​ब्लिक स्कूल से परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी।  - फोटो : अवागढृ प​​ब्लिक स्कूल से परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी।
विज्ञापन
एटा। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं चल रहीं हैं। 10वीं के विद्यार्थियों की सोमवार को गणित की परीक्षा हुई। विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र सरल आया। सवालों को हल करने में कोई समस्या नहीं हुई।
विज्ञापन



इस बार हाईस्कूल में 3000 विद्यार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। सोमवार को गणित विषय की परीक्षा हुई। केंद्रों पर विद्यार्थी सुबह 9:30 बजे ही पहुंचना शुरू हो गए थे। सुबह 10 बजे से परीक्षार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया को शुरू किया गया। सघन चेकिंग के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। प्रवेश के समय विद्यार्थियों के आई कार्ड व आधार कार्ड को देखा गया। सुबह 10:30 बजे से परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में शुरू हुई, जो दोपहर 1:30 बजे तक चली।
प्रश्नपत्र के खंड क में बहुविकल्पीय प्रश्नों को पूछा गया। इसमें चित्रों को देखकर खाली स्थानों को भरना था। इसमें जरूर कुछ परीक्षार्थियों को दिक्कत हुई, लेकिन अन्य प्रश्नों को हल करने में समस्या नहीं हुई। छात्रा वैष्णवी मिश्रा ने बताया कि पेपर उम्मीद से ज्यादा सरल आया और अच्छा हुआ है। अंकिता ने बताया कि पेपर सरल था। परीक्षा के नोडल अधिकारी राममोहन ने बताया कि सोमवार को हाईस्कूल के विद्यार्थियों की परीक्षा थी। बोर्ड से जो निर्देश आए हैं, उसके अनुसार परीक्षा को कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणित का प्रश्नपत्र बहुत सरल आया था, जो स्कूल में पढ़ाया गया, वही प्रश्नपत्र में मिला। -कर्तव्य

प्रश्नपत्र उम्मीद से ज्यादा सरल था। कोई भी प्रश्न कठिन नहीं लगा। पेपर अच्छा हुआ है। -प्राची
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें