फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जिले में चलेगा बिल संशोधन का महाअभियान

Sun, 13 Jul 2025 06:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के मद्देनजर गलत बिल को ठीक करने के लिए विशेष अभियान चलेगा। बिजली बिल ठीक करने के लिए मेगा कैंप लगाए जाएंगे। इनका आयोजन विद्युत वितरण खंड में 17 से 19 जुलाई तक होगा।
विज्ञापन

नए संयोजन, भार वृद्धि, खराब मीटर, बिल संशोधन, बिल जमा करने एवं अन्य संबंधित कार्यों की शिकायतें भी कैंप में प्राप्त कर उपभोक्ताओं की समस्या का निराकरण किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्रा ने बताया कि जिले में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं उपभोक्ताओं द्वारा गलत बिल की शिकायत प्राप्त होती रहती हैं। इसको लेकर बिल संशोधन के लिए मेगा कैंप का आयोजन वितरण खंड के स्तर पर किया जाएगा जिससे अधिक से अधिक उपभोक्ता इसका लाभ प्राप्त कर सकें।
विद्युत वितरण खंड प्रथम पिलुआ और द्वितीय जलेसर एवं नगरीय खंड कार्यालय में कैंप लगाए जाएंगे। मेगा कैंप में प्रत्येक शिकायत का पंजीकरण 1912 हेल्पडेस्क पर सुनिश्चित किया जाएगा। शिकायतकर्ता एवं आवेदनकर्ता का सही विवरण अंकित किया जाएगा। अधिशासी अभियंता वितरण, उपखंड अधिकारी एवं सहायक अभियंता मीटर अपने अधीनस्थों सहित कैंप में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें