फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह से लटका मलावन-गोलाकुआं मार्ग का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से 16 सड़कें तैयार की जा रही है। जुलाई माह में इनका काम शुरू कर दिया गया था। इसी में एक सड़क मलावन से गोलाकुआं का भी निर्माण किया जाना है। 9 किलोमीटर की इस सड़क का निर्माण कार्य छह माह से अटका हुआ है। राहगीरों को सड़क पर पड़े पत्थरों (गिट्टियों) से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पिछले साल 16 सड़कों के प्रस्ताव पास कराए गए थे। इस दौरान जीटी रोड स्थित मलावन से गोलाकुआं तक कुल 9 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य भी शुरू किया गया। नई सड़क बनाने के लिए पत्थर बिछा दिए गए, लेकिन छह माह बीतने के बाद भी सड़क पर पत्थर ही पड़े हैं। आगे कोई काम नहीं हुआ। जिससे लोगों को निकलने में दिक्कत हो रही है। दोपहिया वाहन हादसों के शिकार हो रहे हैं।
------------------
ठेकेदार पर लगाया जुर्माना
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता मोहम्मद शमीम ने बताया कि ठेकेदार द्वारा कार्य में देरी करने पर जुर्माना भी लगाया है। सड़क की लागत का 10 फीसदी जुर्माना ठेकेदार पर किया गया है।
विज्ञापन

--------------
करीब छह माह से सड़क पर पत्थर पड़े हुए हैं। जिसकी वजह से निकलने में काफी दिक्कत होती है। डर लगता है कि किसी बड़े वाहन के टायर से उचटकर पत्थर चोट न पहुंचा दें।
- सुबोध कुमार, मलावन
-------------
कई महीनों से सड़क की मरम्मत का कार्य लटका हुआ है। जिससे निकलने में काफी दिक्कत होती है। पत्थर पड़े होने की वजह से कई बार बाइक असंतुलित होकर गिर चुकी है।
विज्ञापन

- रामपाल यादव, नगला दयाराम
---------------
मलावन से गोलाकुआं तक सड़क मरम्मत का कार्य ठेकेदार की ओर से रुका हुआ था। संबंधित अवर अभियंता को रविवार से काम कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
- मोहम्मद शमीम, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें