फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 नवीन परीक्षा केंद्र बनाने की आईं अर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 93 परीक्षा केंद्र की अनंतिम सूची जारी की गई है। अब 48 नवीन परीक्षा केंद्र बनाने के लिए अर्जी आई हैं। वहीं दूरस्थ परीक्षा केंद्र बनाए जाने को लेकर भी आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं जबकि कुछ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या कम करने के लिए भी गुहार लगाई गई है। आपत्तियों के निस्तारण की जिम्मेदारी संबंधित एसडीएम को सौंपी गई है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाएं कराने के लिए निजी विद्यालय संचालकों ने भी परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए अर्जी लगाई हैं। ऐसा 48 विद्यालयों के प्रबंधक-प्रधानाचार्यों की ओर से किया गया हैै। जिन्होंने बोर्ड को ऑनलाइन अपने दावे भेजे हैं। वहीं 83 आपत्तियां दूरस्थ परीक्षा केंद्र होने को लेकर लगाई गई हैं। आरोप लगाए हैं कि केंद्र काफी दूर हैं, यहां परीक्षार्थियों को आवागमन में परेशानी होगी। जबकि 13 निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य व प्रबंधकों ने आवंटित परीक्षार्थियों की संख्या कम करने की गुहार लगाई है। इन विद्यालयों के पास परीक्षार्थियों के अनुरूप संसाधनों की कमी है, इसका हवाला उन्होंने दिया है। दो आपत्तियां विवादित विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए जाने को लेकर दर्ज कराई गई हैं। छह आपत्तियां निर्धारित कुछ परीक्षा केंद्रों को निरस्त करने के लिए दी गई हैं।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं संपन्न कराने के लिए 93 केंद्रों की अनंतिम सूची जारी की गई थी। 152 आपत्तियां आईं हैं। इनमें 48 नवीन परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए हैं जबकि 13 विद्यालयों ने परीक्षार्थी कम करने के लिए अपील की है। इन सभी पर मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिथलेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें