फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में कछला गंगा में बढ़ा 25 सेंटीमीटर जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गंगानदी के जलस्तर में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। इस उतार चढ़ाव के बीच बाढ़ की कोई आशंका नहीं है। क्योंकि गंगा के जलस्तर में पिछले 24 घंटों में 25 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। वहीं गंगा में साधारण श्रेणी की बाढ़ है। जिससे तटवर्ती इलाकों के लिए कोई खतरा नहीं है। सिंचाई विभाग लगातार जलस्तर की निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन

25 अगस्त से गंगा के जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला शुरू हुआ। हरिद्वार से पहाड़ों की बारिश के कारणडिस्चार्ज करीब 30 हजार क्यूसेक बढ़ा था। यह पानी नरौरा बृहस्पतिवार को पहुंचा। नरौरा का डिस्चार्ज शुक्रवार को बढ़ गया। जिससे कछला पर गंगा का जलस्तर 163.25 मीटर के निशान पर पहुंच गया। यह जलस्तर बृहस्पतिवार को 163 मीटर के निशान पर था। गंगा में तीस हजार क्यूसेक से अधिक पानी का डिस्चार्ज नरौरा से होने पर साधारण श्रेणी की बाढ़ मानी जाती है। वहीं साधारण श्रेणी की बाढ़ का जलस्तर है। सिंचाई विभाग जलस्तर पर निरंतर नजर बनाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें