फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा विक्रेता ने लगाया मासूम को ‘मौत का इंजेक्शन’

Fri, 19 Jul 2013 01:14 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में इसे लचर स्वास्थ्य सेवाओं का ही नमूना माना जाएगा। अलीगढ़ के पला रोड पर मेडिकल स्टोर संचालक खुद को डॉक्टर बताकर अर्से से लोगों को बेवकूफ बना रहा था और बृहस्पतिवार सुबह उसके इंजेक्शन ने मासूम की जान ले ली।
विज्ञापन


बच्ची की मौत के बाद मेडिकल स्टोर संचालक परिवार समेत भाग गया। इसके बाद भीड़ ने सासनी गेट थाने में बच्ची की लाश ले जाकर हंगामा किया। तब पुलिस हरकत में आई और मुकदमा दर्ज कर आरोपी दवा विक्रेता की तलाश शुरू कर दी।

सासनी गेट पला साहिबाबाद निवासी मुकेश मजदूरी कर बच्चों को पालता है। तीन बच्चों में सबसे छोटी विशाखा (4) की तीन दिन से तबियत खराब थी। उसे पला रोड के चंद्रा मेडिकल स्टोर के संचालक कथित डॉक्टर  मुकेश चंद्रा को दिखाया गया।
विज्ञापन


इलाज के दौरान बृहस्पतिवार सुबह बच्ची को एक इंजेक्शन लगाया गया। इसके कुछ देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई तो सासनी गेट चौराहे के एक नर्सिंग होम पर लाया गया। मगर वहां से मना कर दिया तो जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

अंत में बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजन मेडिकल स्टोर पर पहुंचे और कथित डॉक्टर से भला-बुरा कहा तो वह भाग गया। इसके बाद परिवार शव लेकर थाने पहुंच गया।

जहां हंगामे के बीच पुलिस से गुहार लगाई तो तत्काल एसओ ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और पिता मुकेश की तहरीर पर डॉ. मुकेश चंद्रा के खिलाफ धारा 304 आदि के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस घटना के बाद विशाखा की मां माया देवी का बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें