फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिलों को सजा दिलाना मेरा मकसद: परवीन आजाद

Mon, 01 Apr 2013 12:47 AM IST
कुंडा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बलीपुर कांड में मारे गए डीएसपी जियाउलहक की पत्नी परवीन आजाद ने रविवार को कुंडा में सीबीआई अधिकारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन


काफी देर तक अधिकारियों से बातचीत के बाद परवीन ने कहा कि इस मामले के असली दोषियों को सजा दिलाना ही उनका मकसद है।

परवीन ने सीबीआई टीम की तरफ से हो रही जांच को लेकर संतोष जताया। कहा कि जल्द ही दोषियों के पकड़े जाने की उम्मीद है।

परवीन आजाद कुंडा में जिया के आवास से उनका सामान लेने पहुंची थी। कड़ी सुरक्षा के बीच कुंडा पहुंची परवीन ने मीडिया से खुलकर बातचीत की। कहा कि जब तक असली कातिल जेल की सलाखों के पीछे नहीं जाते हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि जांच पर उनकी पूरी नजर है। जांच के बाद दोषियों को सजा दिलाने तक वह खामोश नहीं रहेंगी। इसमें यदि देरी हुई तो इंसाफ यात्रा निकालेंगी, अनशन करेंगी।
विज्ञापन


परवीन ने कहा कि वह इसलिए लड़ाई लड़ेंगी ताकि फिर कोई शहीद की विधवा न बने, गुंडे, अपराधी किसी पुलिस अधिकारी पर गोली चलाने की हिम्मत न जुटा सकें। पति को याद करते हुए वह भावुक हो गईं।

सरकारी नौकरी की परवाह नहीं
कहा कि जिया केवल मेरे पति हीं नहीं बल्कि अच्छे दोस्त भी थे। 11 महीने का सफर कैसे बीता कुछ पता ही नहीं चल सका। पत्नी होने के नाते दिल टूटता है लेकिन जिया का लहू हमें टूटने और रोने नहीं देता। परवीन ने कहा कि दोषियों को सजा दिलाने के लिए वह सरकारी नौकरी की भी परवाह नहीं करेंगी।

भगोड़े पुलिस कर्मियों पर बिफरीं
परवीन आजाद ने कहा कि जिस तरह सेना में सरहद से भागने वाले जवानों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाता है, ऐसे ही बलीपुर कांड के दौरान जिया को छोड़कर भागने वाले पुलिस कर्मियों पर भी मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

कहा कि जिया की मौत का कारण गोली लगने के साथ ही अधिक रक्तस्राव भी है। अगर पुलिस कर्मियों ने उन्हें तत्काल उठाकर इलाज कराया होता तो उनकी जान बच सकती थी। परवीन के मुताबिक पीएम रिपोर्ट में अधिक रक्तस्राव की बात सामने आई है।
विज्ञापन


राजा के सवाल पर साधी चुप्पी
दोषियों को सजा दिलाने के लिए हर तरह की लड़ाई का ऐलान करने वाली परवीन राजा भैया के मसले पर एकदम खामोश हैं।

परवीन से पूछा गया कि उन्होंने राजा भैया समेत कई लोगों पर मुकदमा लिखाया है लेकिन सीबीआई ने अब तक राजा भैया या उनके प्रतिनिधि से पूछताछ नहीं की है।

परवीन ने कहा कि उन्हें किसी से कोई मतलब नहीं है, बस इतना चाहती हैं कि जिया का असली कातिल पकड़ा जाए। सीबीआई जिससे चाहेगी, पूछताछ करेगी, चाहे वह राजा भैया हो या कोई गांव का व्यक्ति।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें