डीएनडी फ्लाईओवर पार करना अब और महंगा हो गया है। रविवार की आधी रात से इसका टोल टैक्स बढ़ गया है।
नई दरों में एक रुपये से लेकर 35 रुपये तक की वृद्धि की गई है।
इस वृद्धि पर सोमवार से डीएनडी प्रशासन को आम जनता का गुस्सा फिर झेलना पड़ेगा। विभिन्न संगठनों ने इसके विरोध की चेतावनी दी है।
दुपहिया पर 1 रुपया और कार पर 3 रुपये टोल बढ़ाया गया है। हल्के व्यावसायिक वाहन के टोल में दस रुपये की वृद्धि की गई है।
बस व ट्रकों को अब 15 रुपये ज्यादा देने होंगे जबकि तीन एक्सेल वाले व्यावसायिक वाहनों को अब 100 रुपये और फोर एक्सेल वाले वाहनों को डीएनडी पार करने के लिए 130 रुपये चुकाने होंगे।
कंपनी ने नए रेट की सूची टोल सेंटर पर चस्पा कर दी है।
अभी डीएनडी पर दिल्ली व नोएडा के बीच रोजाना सवा लाख से अधिक वाहन गुजरते हैं। इनमें 35-35 फीसदी दोपहिया वाहन व कार होते हैं। शेष 30 फीसदी में बसें व अन्य व्यावसायिक वाहन शामिल हैं।