फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: माता-पिता देख रहे थे शादी के सपने, बेटे ने फंदे से लटक कर दे दी जान

Tue, 21 Mar 2023 01:17 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

दो बड़ी बेटियों की शादी करने के बाद अब घर में राज की शादी की बात चलने लगी थी। एक दो जगहों से रिश्ते भी आने शुरू हो गए थे। दोनों बेटियों के शादी हो जाने के बाद माता सुमन मिश्रा अकेलापन महसूस कर रही थीं। घर में बहु लाने की जल्दी सबको लगी थी। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है। यहां खुखुंदू थाना क्षेत्र के बीजापुर झंगटौर गांव में सोमवार देर रात एक 22 वर्षीय युवक का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता बेटे की शादी का सपना देख रहे थे। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


बीजापुर झंगटौर निवासी संतोष मिश्रा की चार संतानों में राज मिश्रा (22) तीसरे नंबर के थे। वह गाड़ी चलाकर अपना और माता-पिता का खर्चा चलाते थे। सोमवार रात को वह कहीं बाहर से घर आए और छत पर अपने कमरे में चले गए। कुछ देर बाद माता सुमन मिश्रा राज के कमरे में छत पर गईं और अंदर का नजारा देख वह दंग रह गईं।

इसे भी पढ़ें: आरोग्य मंदिर में नेपाली महिला ने की खुदकुशी, बाथरूम में मिली लाश
विज्ञापन


रोते चिल्लाते हुए उन्होंने घरवालों को आवाज दी। कमरे में छत की कुंडी से राज का शव दुपट्टे और गमछा के फंदे से लटका हुआ था। शोर सुनकर पर पिता संतोष मिश्रा भी छत पर पहुंचे। माता-पिता बेटे को फंदे से लटका देख बदहवास हो गए।

Trending Videos

पिता का कहना है कि जीवित होने की आस में फंदे से नीचे उतारा। मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। यही कहते हुए फफक-फफक कर रोने लगे। घटना के बाद माता सुमन मिश्रा भी बदहवास हो गई हैं।

उधर, दो बड़ी बेटियों की शादी करने के बाद अब घर में राज की शादी की बात चलने लगी थी। एक दो जगहों से रिश्ते भी आने शुरू हो गए थे। दोनों बेटियों के शादी हो जाने के बाद माता सुमन मिश्रा अकेलापन महसूस कर रही थीं। घर में बहु लाने की जल्दी सबको लगी थी।

इसे भी पढ़ें: पेशेवर जेल में, हर दिन नए चोर गोरखपुर पुलिस के लिए बने सिरदर्द

इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
 
विज्ञापन

राज के लिए बोलेरो खरीदने की चल रही थी तैयारी

घर की माली हालत ठीक नहीं होने से राज मिश्रा दूसरों की गाड़ी चलाते थे। पिता संतोष मिश्रा से वह बोलेरो खरीदने के लिए बोले थे। पिता ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही एक पुरानी बोलेरो खरीद दूंगा। इसके लिए वह राज से भी कुछ रुपये जुटाने और राजस्थान के उदयपुर में प्राइवेट जॉब कर रहे छोटे बेटे विशाल मिश्रा से सहयोग करने के लिए बोल रखे थे।

पिता संतोष मिश्रा का कहना है कि बेटी की शादी में कुछ कर्ज हो गया था। उसको भरने के बाद बोलेरो लेना था। इधर कुछ दिनों से राज हर दिन बोलेरो खरीदने की एकाध बार चर्चा करते रहता था। कहता था कि अपनी गाड़ी हो जाएगी तो उसी से कमाकर फिर एक और नई गाड़ी ले ली जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें