फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: निरोग रहने के संकल्प के साथ किया योगाभ्यास

Sun, 22 Jun 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विश्व योग दिवस पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में योग में भाग लेते सदर सांसद, डीएम व अन्य।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के माहौल में मनाया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सुरक्षा बलों, स्कूली छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और योगासनों के जरिए निरोग रहने का संकल्प लिया।
इस मौके पर सांसद शशांक मणि, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं एसपी विक्रांत वीर, योगासनों का अभ्यास कर लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि योग जीवन को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है।
विज्ञापन

विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने योग को आत्मविकास और राष्ट्रनिर्माण का माध्यम बताते हुए युवाओं से अपील की कि वे प्रतिदिन योगाभ्यास कर स्वयं को मजबूत बनाएं। डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि योग सिर्फ शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि मानसिक और आत्मिक शांति का माध्यम है।
एसपी विक्रांत वीर ने युवाओं को नशा-मुक्त जीवन जीने और योग को अपनाकर अनुशासित दिनचर्या विकसित करने का संदेश दिया। इस दौरान नोडल अधिकारी अजय कुमार शुक्ला भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों, विद्यालयों और सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
संत विनोबा पीजी कॉलेज में क्रीड़ा परिषद और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों, शिक्षक और कर्मचारियों को योग प्रशिक्षक डॉ. मंतोष मौर्य ने प्राचार्य प्रो. अर्जुन मिश्र, पूर्व विधायक प्रो. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. विवेक मिश्र, विभाग संगठन मंत्री प्रशांत मणि त्रिपाठी, खालिद चिश्ती आदि को योग कराया।
युवक मंगल दल बरनई एव स्वामी विवेकानंद युवा वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष विकास यादव के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पर योग कार्यक्रम थीम योगा फॉर बन अर्थ, वन हेल्थ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अजित यादव, अविनाश गोंड, अमन राजभर, सतीश यादव, अभिषेक यादव अन्य युवा मौजूद रहे। देसही देवरिया संवाद के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को क्षेत्र में कई जगह लोगों ने योग करके निरोग रहने का संकल्प लिया। ब्लॉक मुख्यालय में बीडीओ अरुण कुमार पांडेय के नेतृत्व में एपीओ आलोक कुमार श्रीवास्तव आदि कर्मचारियों की मौजूदगी में योग किया गया।
विज्ञापन

जिला ग्राम्य विकास प्रशिक्षण केंद्र पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी अरुण कुमार पांडेय ने कर्मचारियों के साथ योग किया। बरवा मीरछापर अमृत सरोवर पर प्रधान प्रतिनिधि विष्णु कुशवाहा, संजय कुशवाहा, प्रभुनाथ पांडेय, बबलू मद्धेशिया, हेतिमपुर नगर पंचायत में नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव, अधिशासी अधिकारी महेंद्र पांडेय, भटनी दादन में प्रधान तारीख खान आदि ने विश्व योग दिवस पर योग किया। भाटपाररानी संवाद के अनुसार,खामपार स्थित आयुष चिकित्सालय परिसर में योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि विधायक सभाकुवंर कुशवाहा एवं विशिष्ट अतिथि पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य राजकुमार शाही, अस्पताल कर्मियों आदि को योग शिक्षक ने सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम, कपालभांति, तमाम आसनों एवं प्राणायामों का अभ्यास कराया गया। विधायक ने कहा कि यह एक ऐसी विद्या है जो तन, मन और आत्मा को संतुलन में रखती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें