फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हत्यारोपियों से मिले क्लू के बाद नकाबपोश की धरपकड़ के लिए पुलिस ने बिछाया जाल

Sun, 22 Jun 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। खजुरी करौता मठकेशोराम में आई बरात में कुशीनगर के युवक तेज बहादुर उर्फ राजन यादव की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस को नकाबपोश को बेनकाब करने का ठोस क्लू हाथ लगा है। पुलिस ने माना है कि नामजद दोनों हत्यारोपियों से पूछताछ में नकाबपोश के बारे में ठोस क्लू हाथ लगे हैं। साथ ही, वारदात में दोनों नामजद के शामिल होने की पुष्टि के बाद ही जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि नकाबपोश की धड़पकड़ के लिए टीमें जाल बिछा रही हैं। बता दें कि कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के रामपुर झुरियां निवासी दीपक गिरि के बेटे मनीष गिरि की बरात 22 मई की रात को खुखुंदू थाना क्षेत्र के खजुरी करौता के मठकेशोराम निवासी अनिल गिरि के यहां आई थी। बरात में दूल्हे के पिता के करीबी रहे गांव निवासी तेज बहादुर उर्फ राजन यादव भी पहुंचे थे। द्वारपूजा के बाद जयमाल की तैयारी चल रही थी। इसी बीच तेज बहादुर उर्फ राजन यादव की भोजन करते समय नकाबपोश ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने वारदात की सुबह ही हत्या में नामजद आरोपी रणधीर निषाद और पप्पू भारती को उनके गांव से हिरासत में ले लिया था। पुलिस का कहना है कि दोनों हत्यारोपियों से पूछताछ के दौरान नकाबपोश के बारे में भी कुछ क्लू हाथ लगा है।
विज्ञापन

एएसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जेल भेजे गए नामजद आरोपियों से कुछ क्लू हाथ लगे हैं। उस पर तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें