फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला एसडीएम ने ट्रैक्टर चलाकर खाली कराया अवैध कब्जा

Mon, 17 Mar 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
ट्रैक्टर चलाकर चकमार्ग से अवैध कब्जा हटातीं एसडीएम दिशा श्रीवास्तव। संवाद 
विज्ञापन
सलेमपुर। तहसील प्रशासन ने कब्जा मुक्ति अभियान के दूसरे दिन पांच गांवों में सरकारी चकमार्ग और खलिहान की भूमि पर हुए अवैध कब्जा को खाली कराया। एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने करौता गांव के चकमार्ग पर हुए वर्षों से कब्जा को खाली करने के लिए ट्रैक्टर पर बैठ गईं और खुद चलाकर चिह्नित चकमार्ग की भूमि को जोतकर कब्जा से मुक्त कराया। एसडीएम को ट्रैक्टर पर देख सब आवक हो गए और सभी कर्मचारी अपने-अपने कार्य को तेजी से शुरू कर दिए। तहसील क्षेत्र के करौता वीरसिंहपुर, डुमवलिया, डोगरी मिश्र व मुरासो गांव में हुए चकमार्ग और खलिहान की भूमि को खाली कराने के लिए टीम गठित की गई थी। एसडीएम दिशा श्रीवास्तव गठित राजस्व टीम के साथ दोपहर में करौता गांव पहुंचीं। पैमाइश के बाद चकमार्ग की भूमि चिह्नित कर दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद एसडीएम ने ट्रैक्टर चालक से चिह्नित भूमि को जोतने को कहा, लेकिन चालक ट्रैक्टर छोड़कर कहीं चला गया था। कई बार बुलाने के बाद जब वह नहीं पहुंचा तो एसडीएम दिशा श्रीवास्तव खुद ट्रैक्टर पर सवार हो गईं और ट्रैक्टर चालू कर चिह्नित भूमि की जुताई शुरू कर दी। एसडीएम को कार्य करते देख अन्य कर्मचारी रेस हो गए और अपने काम को तेजी से निपटाने लगे। डुमवलिया में चकमार्ग की भूमि पर हुए वर्षों से कब्जा को तहसीलदार अलका सिंह ने खाली कराया। वीरसिंहपुर में चकमार्ग की भूमि पर हुए कब्जा को नायब तहसीलदार हरि प्रसाद, डोगरी मिश्र और मुरासो में हुए अवैध कब्जा को नायब तहसीलदार गोपालजी ने खाली कराया। एसडीएम ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर यह अभियान पूरे जिले चलाया जा रहा है। आज पांच गांवों को कब्जा से मुक्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें