फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अघोषित बिजली कटौती से रुद्रपुर में उबाल

Mon, 18 Aug 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
रुद्रपुर में पावर हाउस पर प्रदर्शन करते लोग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। रविवार को उमस भरी गर्मी के बीच बिजली कटौती से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। लगातार 10 घंटे आपूर्ति बाधित रहने से लोगों ने जामुनी चौराहा स्थित उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया।
सुबह सात बजे से बिजली निगम ने रोस्टर के नाम पर कटौती शुरू की। 10 बजे तक पारा चढ़ने पर बिजली नहीं मिली। नगर के 16 वार्डों की करीब 50 हजार आबादी उमस भरी गर्मी से बिलबिलाने लगी। बिजली निगम आपूर्ति बाधित होने का स्पष्ट कारण नहीं बता पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे लोग आक्रोशित हो गए। नगर की घनी आबादी के मोहल्ले पकड़ी वार्ड, नशहरा वार्ड, मच्छरहट्टा वार्ड, पूर्वी तिवारी टोला, मलहटोली और भरटोला वार्ड में सबसे अधिक महिला और बच्चों को परेशान होना पड़ा।
दोपहर बाद नाराज लोग उपकेंद्र पहुंच कर कर्मचारियों से बिजली कटौती को लेकर बहस की। लोगों ने बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें