फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवक की मौत पर सांत्वना देने पहुंचे विधायक आैर ग्रामीणों में नोकझोंक

Mon, 18 Aug 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया/भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के बंधी भीसा गांव में सर्पदंश से युवक की मौत के बाद रविवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। युवक के घर पहुंचे भाटपाररानी के विधायक सभाकुंवर कुशवाहा और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।
ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया, वहीं विधायक ने धमकाने की बात पर नाराजगी जाहिर की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बंधी भीसा गांव निवासी अशोक कुशवाहा के पुत्र बिट्टू कुशवाहा की दो दिन पहले सर्पदंश से मौत हो गई थी।
शोक संवेदना जताने पहुंचे विधायक ने परिजनों से भेंट कर कहा कि यह घटना उनके लिए बेहद पीड़ादायक है और आरोपियों पर उच्चस्तरीय जांच कर कार्रवाई होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। वायरल वीडियो में ग्रामीण कहते दिख रहे हैं िक यदि समय पर इलाज और चिकित्सा व्यवस्था मिल जाती तो युवक की जान बच सकती थी। इस पर विधायक और ग्रामीणों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। ग्रामीणों ने अस्पतालों की बदहाली का मुद्दा भी उठाया।
उनका कहना था कि सरकारी अस्पतालों में नल तक नहीं चल रहे और पानी की किल्लत है। यह स्थिति विधायक को दिखाई भी गई। इस पर वह भड़क गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विधायक ने कहा कि वे किसी की धमकी से डरने वाले नहीं हैं। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की पूरी सच्चाई सामने लाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, विधायक श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के बलुअन खास गांव भी गए, जहां हाल ही में सड़क हादसे में राम कैलाश कुशवाहा की मौत हो गई थी।
उन्होंने राम कैलाश के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा, विशंभर पांडेय, संजय सिंह, अरविंद कुशवाहा और हरिकेश बहादुर सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें