फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में दो चिकित्सक समेत पांच कर्मी मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण में दो चिकित्सक समेत पांच कर्मी मिले अनुपस्थित
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में चिकित्सा सुविधा को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके मद्देनजर संसाधन बढ़ाए जा रहे हैं वहीं स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भलुअनी का निरीक्षण किया, जिसमें दो चिकित्सक व तीन स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। उन्होंने गैर हाजिर चिकित्सक सहित कर्मियों का एक दिन का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीएमओ व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय चंद बृहस्पतिवार को पीएचसी भलुअनी पर आयोजित खुशहाल दिवस का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने पीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. शिल्पी पांडेय, डॉ. कालिंदी पांडेय, कुसुम राय व सुनीला गुप्ता एएनएम, कृष्ण कुमार यादव एसपीएस बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने इसे गंभीरता से लेते हुए गैरहाजिर मिले कर्मचारियों का एक दिन का वेतन बाधित करने तथा तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश प्रभारी चिकित्साधिकारी को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें