फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसे में बुजुर्ग समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसे में बुजुर्ग समेत दो की मौत
विज्ञापन

वीरपुर मिश्र। खुखुंदू थाना क्षेत्र के के पिपरा खेमकरन चौराहे पर साइकिल से भलुअनी जा रहे पिपरा खेमकरन निवासी रमाकांत शर्मा (85) को पीछे से आ रहे पिकअप की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दुकानदारों ने उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भलुअनी भेजवाया। जहां डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर, मुसैला-बड़हरा के बीच चाय की दुकान पर खड़े 45 वर्षीय व्यक्ति को बाइक सवार ने ठोकर मार दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बहादुरपुर निवासी रामअशीष यादव (45) घर से किसी कार्यवश मुसैला के तरफ निकले थे। वह अभी मुसैला-बड़हरा के बीच एक चाय के दुकान पर खड़ा होकर किसी से बात कर रहे थे।तभी सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने उन्हें चपेट में ले लिया। शुक्रवार को शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचेगा। घटना के साथ परिवार में चीख पुकार मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें