फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आपूर्ति के दौरान ट्रक ने बिजली खंभा तोड़ा, मची अफरातफरी

Thu, 25 Jan 2024 12:01 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

पांडेय चक उप केंद्र के अवर अभियंता मनीष पांडेय ने बताया कि मौके पर पहुंचकर लाइनमैन ने आपूर्ति बंद करा दिया है। शाम तक खंभा बदलकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
देवरिया में हादसा - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर कारखाना  नगर पंचायत के डुमरी पांडेय चक रोड पर आपूर्ति के दौरान ट्रक चालक ने ठोकर मारकर बिजली का खंभा तोड़ दिया। टूटा खंभा ट्रक पर गिर गया। बिजली चालू देख घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे लाइनमैन ने आपूर्ति बंद कराया।
विज्ञापन


चालक अपने वाहन को छोड़कर मौके से भाग निकला।  बृहस्पतिवार की सुबह डुमरी पांडेय चक रोड स्थित रामपुर धुस पर एक बड़ा हादसा टल गया। एक ट्रक सामान लोड कर रामपुर कारखाना की ओर आ रहा था। अभी वह डुमरी पांडेय चक रोड स्थित शराब भट्ठी के पास पहुंचा था कि अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया।

टक्कर इतनी तेज थी कि खंभा टूट कर ट्रक पर ही गिर गया। आपूर्ति के दौरान खंभा टूटने और ट्रक में फंसने से अफरा तफरी मच गई। जानकारी मिलते ही लाइनमैन बबलू घटनास्थल पहुंचे और आपूर्ति बंद कराया। आपूर्ति बंद होने के बाद कस्बा वासियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


इस संबंध में पांडेय चक उप केंद्र के अवर अभियंता मनीष पांडेय ने बताया कि मौके पर पहुंचकर लाइनमैन ने आपूर्ति बंद करा दिया है। शाम तक खंभा बदलकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें