फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का ताला तोड़कर सामान उठा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
घर का ताला तोड़कर सामान उठा ले गए चोर
विज्ञापन

घांटी बाजार। भटनी थाना क्षेत्र के बांसघाटी में शुक्रवार की रात बंद घर का ताला तोड़कर चोर आभूषण, नकदी समेत कीमती सामान उठा ले गए। घटना के समय परिवार के सदस्य घर से कुछ दूर स्थित घोठा पर सोए थे। उन्हें घटना की जानकारी शनिवार की सुबह उस समय हुई जब वह घर पर पहुंचे।
विज्ञापन

बांघाटी गांव निवासी संतोष यादव की पुरानी मकान गांव में है। परिवार के लोग मकान से लगभग चार सौ मीटर दूर घोठा पर रहते हैं। शुक्रवार की रात चोर सुनसान पड़े मकान का ताला तोड़कर उसमें रखा आभूषण, नगदी व अन्य सामान उठा ले गए। संतोष ने भटनी थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि उनके घर में चार छोटा बाक्स, एक बड़े बाक्स तथा आलमारी में आभूषण तथा नगदी पांच हजार रुपये रखे थे। जब सुबह घर जाकर देखे तो पता चला कि बाक्स के ताले व आलमारी टूटी हुई थी। सामान की खोजबीन में पता चला कि एक मांगटीका, नथिया, दो झुमका, दो माला, एक अंगूठी, पाजेब तथा नकदी गायब थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें