फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के घर से नकदी और जेवरात समेत लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाही के घर से नकदी और जेवरात समेत लाखों की चोरी
विज्ञापन

बरहज। क्षेत्र के बढ़ौना हरदो गांव निवासी और अंबेडकर नगर में तैनात सिपाही अंकित उपाध्याय के घर बुधवार की रात चोरी हो गई है। चोरों ने नकदी और जेवरात समेत करीब 10 लाख का सामान उठा ले गए। बताया जा रहा है कि परिवार के तीन सदस्य छत पर सोए थे। इसी बीच चोरों ने घर में घुसकर इत्मिनान से तीन कमरों को खंगाल दिया। पुलिस घटना की तहकीकात में जुट गई है।
विज्ञापन

बुधवार की रात सिपाही अंकित उपाध्याय का छोटा भाई संतोष उपाध्याय, दादी प्रभावती और पानमती देवी छत पर सोए थे। बताया जा रहा है कि पड़ोस के एक मकान के रास्ते चोर उनके घर में घुस गए। पुलिस को दी गई तहरीर में संतोष उपाध्याय का कहना है कि चाचा शैलेश उपाध्याय जो गोरखपुर में सिक्योरिटी का कार्य करते हैं। उनके कमरे की कुंडी तोड़कर चोर सोने का हार, पांच अंगूठी, चार चूड़ी, पाजेब, चांदी के बर्तन, कंगन, हाथ सीकड़, करधन, पीतल के बर्तन उठा ले गए हैं। जबकि अंबेडकर नगर में तैनात सिपाही अंकित उपाध्याय के कमरे का ताला तोड़कर हार, चेन, दो मंगलसूत्र, 10 अंगूठी, चांदी का डलकस, दो बाली, नथिया, झुमका, टीका, पाजेब, कंगन सहित 10 लाख से ज्यादा की चोरी हुई है। बृहस्पतिवार की सुबह जागने पर घर के अंदर का नजारा देख सभी दंग रह गए। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। घर से दक्षिण कुछ दूरी पर सागौन के बगीचे में बॉक्स आदि फेंके गए सामान बरामद हुए हैं। इस संबंध में इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। तहरीर मिली है। चोरी का जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें