फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तीसरा आरोपी हिमांशु पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में हुआ हाजिर

Fri, 09 May 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मईल। भटौली गांव में तीन सप्ताह पहले हुए नौशाद हत्याकांड के तीसरे आरोपी हिमांशु निवासी बिशौली माफी पुलिस को चकमा देकर बृहस्पतिवार को कोर्ट में हाजिर हो गया।
जानकारी के अनुसार भटौली गांव निवासी नौशाद हत्या से 10 दिन पहले विदेश से घर आया था। पुलिस के अनुसार, नौशाद की पत्नी रजिया का गांव में रहने वाले भांजे रोमान से प्रेम प्रसंग चल रहा था। नौशाद ने घर आने के बाद पत्नी और भांजे पर शकर करने लगा था। इस बात पर दोनों में विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन

पति को प्रेम में बाधक बनता देख पत्नी रजिया ने प्रेमी भांजे रोमान व उसके साथी हिमांशु के साथ 19 अप्रैल की रात सोते समय नौशाद की हत्या कर शव को ट्राॅली बैग में पैक कर बोलेरो से 55 किमी दूर तरकुलवा क्षेत्र के पकड़ी छापर पटखौली गांव में फेंक दिया था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि हत्यारोपी हिमांशु के मामा के घर लार थाना के एक गांव में बृहस्पतिवार को शादी थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी थी। एसएसआई महेंद्र कुमार यादव ने बताया कि हिमांशु कोर्ट में हाजिर हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें