संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गोरखपुर में तीसरी रेल लाइन निर्माण के चलते लिए गए मेगा ब्लॉक के समाप्त होने के बाद रोडवेज परिसर में भीड़ भी कम हो गई है।
पिछले एक माह तक रोडवेज बस में काफी भीड़ बढ़ गई थी। इससे संचालन व्यवस्था पर भी प्रभाव पड़ रहा था।
ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद रोडवेज परिसर में यात्री कम हो गए हैं। हालांकि, लोकल रूट पर समय से यात्रियों को बसें नहीं मिल रही हैं। देवरिया डिपो में पिछले करीब एक माह से यात्रियों की खूब हलचल रही।
12 अप्रैल से पांच मई तक कई ट्रेनों के निरस्त और डायवर्ट होने से जिले की रेल संचालन व्यवस्थाही पटरी से उतर गई थी।
इस दौरान आवागमन के लिए रोडवेज की बस से ही सबसे बेहतर सहारा साबित हुई। उन दिनों में रोडवेज की आय बढ़कर 33 लाख रुपये तक पहुंच गई थी।
पांच मई के बाद मेगा ब्लॉक समाप्त हो गया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन पुणे यथावत शुरू होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है और अब रोडवेज में भीड़ भी कम होने लगी है।
देवरिया डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राकेश पति त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेनें पहले जैसे शुरू होने से रोडवेज में यात्रियों की संख्या कम हुई है।
इससे रोडवेज की आय पर भी असर पड़ा है।