फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पिता का दाह संस्कार कर घर लौटे बेटे, तब तक मां की भी मौत

Mon, 08 Jun 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। गौतम चक मठिया गांव निवासी सूर्य देव शर्मा (75) लंबे समय से बीमार थे। शनिवार की सुबह उनका निधन हो गया। रविवार दोपहर में पुत्र और गांव के लोग उनका अंतिम संस्कार कर घर लौटे, तब तक सूर्यदेव शर्मा की पत्नी मालती देवी की भी मौत हो गई। महज 30 घंटे के भीतर माता-पिता की मौत से परिवार सदमे में आ गया। देर शाम उनका भी अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

सूर्यदेव शर्मा जनता इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना से लिपिक पद से सेवानिवृत हुए थे। वह गांव के प्रधान भी रह चुके थे। उनकी पत्नी मालती देवी भी गांव की प्रधान रह चुकी थीं। करीब तीन महीने से सूर्यदेव शर्मालिवर, किडनी और फेफड़ों में संक्रमण की बीमारी से परेशान थे। उनका इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल से चल रहा था। शनिवार की सुबह घर पर ही उनकी मौत हो गई। उनके छोटे पुत्र जय नारायण शर्मा निजी कार्य से जयपुर गए हुए थे।
पिता की मौत की जानकारी मिलते ही वह शनिवार की देर रात घर पहुंचे। बड़े पुत्र विजय नारायण शर्मा ने अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी कर रखी थी। रविवार दोपहर में परिजन सूर्य देव शर्मा का शव लेकर पटनवा पुल स्थित छोटी गंडक नदी किनारे पहुंचे और विधि विधान के साथ दाह संस्कार किया। दाह संस्कार के बाद परिजन घर पहुंचे। कुछ देर बाद ही मालती देवी ने सीने में दर्द की बात बताई। अभी परिजन उन्हें लेकर अस्पताल के लिए निकलने वाले थे कि घर पर ही उनकी भी मौत हो गई। पिता की मौत के 30 घंटे बाद मां की मौत से बदहवाश परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे। आसपास के लोग पहुंचे और वजह जानकर सन्न रह गए। पंकज सिंह, संदीप श्रीवास्तव, शंभू कुशवाहा समेत लोग परिजनों को सांत्वना देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें