फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मामूली विवाद में बालक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

Mon, 08 Jun 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। सीता पट्टी गांव में रविवार की सुबह मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसी युवक ने 12 वर्षीय बालक पर चाकू से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और स्थानीय लोग आनन-फानन उसे सीएचसी तरकुलवा ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सीता पट्टी गांव निवासी जिशान बाबूपट्टी स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। सुबह करीब 10 बजे वह घर के आसपास था, तभी किसी बात पास पड़ोस के युवक से उसकी कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान आरोपी आक्रोशित हो गया और अचानक चाकू से बालक पर हमला कर दिया।
बालक ने बचने की कोशिश की, मगर चाकू पीछे की तरफ उसके कंधे के नीचे पीठ में जा लगा। वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। हमले के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वारदात की सूचना मिली है। घायल को इलाज के लिए भेजा गया है। पीड़ित की ओर से लिखित शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें