फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड मशीन को सीएमओ दफ्तर में जमा कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड मशीन को सीएमओ दफ्तर में जमा कराया
विज्ञापन

देवरिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को लार में छापा मारा, जहां बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर पाया गया। टीम ने सेंटर की मशीन को सीजर (विभागीय दफ्तर में जमा करा देना) कर दिया। अब केस दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
जनपद में कुछ स्थानों पर अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड केंद्र चल रहे हैं। इन स्थानों पर अप्रशिक्षित लोग जांच करते हैं। यहां गरीब व भोलेभाले लोगों से केंद्र के कर्मी जांच के नाम पर मोटी रकम वसूल करते हैं। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने केंद्रों के जांच के निर्देश दिए हैं। एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग के अरुणेश शाही व सरोज तिवारी की टीम लार पहुंची। टीम ने अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा, जहां तीन मरीजों की जांच की जा रही थी।
विज्ञापन

यहां अप्रशिक्षित एक व्यक्ति की ओर से अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था और स्टाफ के रूप में एक व्यक्ति था। छानबीन के दौरान पता कि सेंटर का रजिस्ट्रेशन नहीं है। उसके बाद टीम ने मशीन को सीएमओ कार्यालय में जमा करा दिया।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि सीएमओ के निर्देश पर लार स्थित लाइफ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर पर जांच की गई। सेंटर अवैध रूप से संचालित होते मिला। मशीन को कार्यालय में जमा करा दिया गया। अब वाद दाखिल करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें