फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमारी झांगा गांव में मिली भगवान बुद्ध की प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमारी झांगा गांव में मिली भगवान बुद्ध की प्रतिमा
विज्ञापन

देसही देवरिया। देसही देवरिया क्षेत्र के अमारी झांगा गांव के धूस पर रविवार को खुदाई वाली जगह पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा मिली है। सूचना से कई गांव के लोग जुट गए। लोगों ने पूजन-अर्चन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र का अमारी झांगा गांव महुआडीह-हाटा मार्ग पर हालांकि धूस की ऊंची टीला पर बसा है। मगर, गांव के बाहर खाली पड़े धूस पर लोग पशुओं को चराते हैं। यहां खनन का कार्य भी चलता रहता है। रविवार देर शाम खनन वाली जगह पर गांव के कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी बीच उनकी नजर मिट्टी से दबी प्रतिमा पर पड़ी। मिट्टी हटाया तो भगवान बुद्ध की प्रतिमा देख कर हैरान हो गए। शोर मचाने पर लोग मौके पर जुट गए। प्रतिमा का निचला हिस्सा टूटा हुआ है जो नहीं मिला। प्रतिमा अति प्राचीन प्रतीत होने पर पूजा-अर्चना शुरू कर दी गई। इस दौरान प्रतिमा देखने के लिए आसपास के कई गांवों के लोग जुट गए। महिलाएं गीत गाने लगीं। प्रतिमा को उसी जगह पर रख दिया गया है। महुआडीह थाने के एसओ राममोहन सिंह ने बताया कि खुदाई हुई थी। वहां एक बुद्ध की प्रतिमा मिली है, जो टूटी हुई है। गांव के लोग उसे रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें