फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 अंतरराष्ट्रीय 11, 66 राष्ट्रीय खिलाड़ी व छह प्रशिक्षक सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
11 अंतरराष्ट्रीय 11, 66 राष्ट्रीय खिलाड़ी व छह प्रशिक्षक सम्मानित
विज्ञापन

देवरिया। राष्ट्रीय खेल दिवस पर रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में रविवार की शाम को सम्मान समारोह हुआ। खेल विभाग एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मिशन शक्ति फेज-3 के संयुक्त तत्वावधान में 11 अंतरराष्ट्रीय, 66 राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों एवं छह प्रशिक्षकों को मोमेंटो, शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, सीडीओ रविंद्र कुमार, एडीएम कुंवर पंकज की उपस्थिति में इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इसके पूर्व डीएम ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थिति खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल संघों के पदाधिकारियों से जनपद में खेल संस्कृति को और विकसित करने एवं अभिभावकों से अपने बच्चों को खेल में कैरियर बनाने के लिए जागरुक करने की अपील की। क्रीड़ाधिकारी केके पांडेय ने सभी अतिथियों का आभार जताया। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर, महिला कल्याण अधिकारी साधना चतुर्वेदी, मंशा सिंह, हरीश सिंह, काउंसलर मीनू जायसवाल, चांदनी मिश्रा, ओमप्रकाश यादव, संजय केडिया, संजय कानोडिया, अजय जायसवाल, शिवानंद नायक, संजय सिंह, अभिषेक सिंह, गिरीश सिंह, दीपक विश्वकर्मा, पवन गौड़, शालिनी शर्मा, दिलीप यादव, दिव्यांशु सिंह, रवि त्रिपाठी, जीआईसी के प्रधानाचार्य पीके शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें