फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया हत्याकांड: फतेहपुर गांव में आज पहुंचेगा सपा का प्रतिनिधिमंडल, अखिलेश यादव को करेगा सीधे रिपोर्ट

Tue, 10 Oct 2023 10:43 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

सपा के प्रतिनिधि मंडल की सूची जारी होने के बाद सपा के विधानसभा क्षेत्र रुद्रपुर के पूर्व अध्यक्ष रामसेवक यादव ने सोशल मीडिया पर सपा के डेलीगेशन में शामिल गोरखपुर जिले के एक पूर्व विधायक की भूमिका पर सवाल उठाया।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के फतेहपुर में हुए सामूहिक हत्याकांड की जानकारी लेने सपा का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को फतेहपुर गांव पहुंचेगा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों की सूची सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने जिले पर भेजी। वहीं, सपा के डेलीगेशन में शामिल एक सदस्य पर पार्टी के ही एक नेता ने प्रश्न खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


सपा कार्यालय की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार पूर्व मंत्री ब्रम्हाशंकर त्रिपाठी, राधेश्याम सिंह, रामभुआल निषाद, पूर्व सांसद कनकलता सिंह, पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी, गजाला लारी, आशुतोष उपाध्याय, मनबोध प्रसाद, मुरली जायसवाल, अजय प्रताप सिंह, डब्लू मणि त्रिपाठी और जिलाध्यक्ष व्यास यादव मंगलवार को फतेहपुर गांव पहुंचकर दोनों पक्षों से घटना की जानकारी लेंगे।

इसे भी पढ़ें: देवरिया सामूहिक हत्याकांड: वार्ड में काफी देर तक टहलता रहा अनमोल, बाहर जाने की करने लगा जिद
विज्ञापन


इसकी रिपोर्ट पूर्व सीएम अखिलेश यादव को सौंपी जाएगी। सपा के प्रतिनिधि मंडल की सूची जारी होने के बाद सपा के विधानसभा क्षेत्र रुद्रपुर के पूर्व अध्यक्ष रामसेवक यादव ने सोशल मीडिया पर सपा के डेलीगेशन में शामिल गोरखपुर जिले के एक पूर्व विधायक की भूमिका पर सवाल उठाया।

उन्होंने कहा कि वह एक पक्ष के समर्थन में पहले ही बोल कर पूर्व जिला पंचायत सदस्य की कार्यशैली पर आरोप लगा चुके हैं। बावजूद इसके, सपा के प्रतिनिधि मंडल का स्वागत है।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
बता दें कि देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में बीते सोमवार को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसकी तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है।




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें