फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह नामांकन पत्र वैध, एक उम्मीदवार का पर्चा निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
छह नामांकन पत्र वैध, एक उम्मीदवार का पर्चा निरस्त
विज्ञापन

देवरिया। देवरिया स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनावी प्रक्रिया के तहत बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच में एक प्रत्याशी का पर्चा निरस्त कर दिया गया। अब चुनाव के मैदान में छह प्रत्याशी हैं। हालांकि शुक्रवार को नाम वापसी होगी। 5513 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला नौ अप्रैल को करेंगे।
विधान परिषद चुनाव की प्रक्रिया के तहत कुल सात लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। इसमें राष्ट्रीय समाज दल (आर) के प्रत्याशी शिवशंकर शर्मा का पर्चा निरस्त कर दिया गया। अब चुनाव मैदान में छह प्रत्याशी हैं। इसमें भाजपा से डॉ. रतन पाल सिंह, सपा से डॉ. कफील खान, निर्दल आफताब आलम, भारतीय कृषक दल के विनय प्रकाश श्रीवास्तव, जनता समता पार्टी के मुक्तिनाथ सिंह व निर्दल शैलेश कुशवाहा का नामांकन पत्र वैध मिला।
विज्ञापन

इसके साथ ही चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन स्थल कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कलेक्ट्रेट के दक्षिण गेट से लेकर नामांकन स्थल तक बैरिकेडिंग की गई थी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी/रिटर्निंग आफिसर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र देवरिया आशुतोष निरंजन ने बताया कि आज नामांकन पत्रों के स्क्रूटनी के दौरान राष्ट्रीय समाज दल (आर) के प्रत्याशी शिवशंकर शर्मा का नामांकन निरस्त कर दिया गया है। अब स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र देवरिया में छह प्रत्याशी शेष रह गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें