फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल संचालक को पीटा, कार्यालय में तोड़फोड़

विज्ञापन
स्कूल कार्यालय में तोड़फोड के बाद बिखरा समान - फोटो : SALEMPUR
विज्ञापन
स्कूल संचालक को पीटा, कार्यालय में तोड़फोड़
विज्ञापन

स्कूल संचालक ने लार पुलिस को तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
डॉयल 112 नंबर की पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर संचालक से ली जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी। एक निजी विद्यालय के संचालक को अपने कर्मचारी को समय से विद्यालय आने की बात कहना महंगा पड़ गया। आरोप है कि विद्यालय के संचालक पहले से आकर अपने कार्यालय में बैठे थे। लेकिन उनके एक कर्मचारी निर्धारित समय पर नहीं पहुंचे, इसी बात को लेकर उनके स्कूल पहुंचनेे के बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कर्मचारी ने बाहरी अराजकतत्वों को बुला लिया। जिन्होंने संचालक की पिटाई कर दफ्तर में तोड़-फोड़ शुरू कर दी। बीच-बचाव करने गए दो अन्य लोग भी घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के समीप तिलौली मोड़ पर स्थित एसबीबीडी स्कूल संचालित है। इसका संचालन सजाव गांव निवासी रजनीश दूबे करते हैं। इनके स्कूल में क्षेत्र के धधवार के शिक्षक हैं। आरोप है कि शिक्षक विलंब से पहुंचे तो संचालक ने नाराजगी जताई। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। नाराज शिक्षक ने अपने गांव के कुछ लोगों को सूचना देकर बुला लिया। लाठी-डंडे से लैस दर्जनों लोग स्कूल कैंपस में पहुंच गए और संचालक से दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने गए उनके दो अन्य कर्मचारी भी घायल हो गए। आनन-फानन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। सूचना पर लार और सलेमपुर डॉयल 112 नंबर की पुलिस ने पहुंच कर घटना की जानकारी ली। वहीं, पीड़ित ने लार पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें