फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर को लेकर हुआ बवाल, मौके पर पहुंचे सीओ और तहसीलदार

विज्ञापन
बिशुनपुरा गांव में ब्रह्म मंदिर विवाद को लेकर लोगों से बात करते सीओ विनय कुमार यादव व तहसीलदार शै - फोटो : SALEMPUR
विज्ञापन
मंदिर की जमीन पर बवाल
विज्ञापन

प्रशासन की सक्रियता से शांत हुआ मामला, पैमाइश के बाद होगा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी। लार थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में ब्रह्म मंदिर के निर्माण में अवरोध पैदा करने से नाराज परशुराम सेना व हियुवा के लोग मंदिर निर्माण कराने की मांग को लेकर सोमवार को मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गया। सूचना पर सीओ और तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि पैमाइश के बाद निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

गांव में काफी पुराना ब्रह्म स्थान का मंदिर है। मंदिर पुराना होने के चलते छत बरसात में टपकती है। इसके कारण गांव के लोग छत को तोड़ कर नई छत व बरामदा बनवाना चाहते हैं। आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति द्वारा मंदिर का निर्माण कार्य रोका जा रहा था। उसका कहना है कि इस जमीन का उन्होंने बैनामा करा लिया है। उधर, गांव के लोग मंदिर का नवीनीकरण कराने के लिए आमादा हैं। इस मामले में 15 दिन पहले हलका लेखपाल ने पैमाइश कर मंदिर का सीमांकन भी कर दिया है। काफी दिन बीत जाने के बाद भी मंदिर नहीं बन रहा है। इसको लेकर परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष देवेंद्र दुबे व हियुवा के जिला मंत्री अरुण कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य करने की बात करने लगे। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। जानकारी होते ही तहसीलदार, सीओ व लार एसओ पुलिस बल के साथ गांव में पहुंच गए। मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासन घंटों बातचीत हुई। बाद में इस बात पर सहमति बनी कि जिस नंबर की भूमि में यह पुराना मंदिर है। उस नंबर में जितने लोग हैं। उसमें से मंदिर का हिस्सा छोड़ शेष भूमि आपस में बांट लें। यह कार्य दो दिन के अंदर कर लिया जाए। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अरविंद पांडेय, प्रधान ऋषि नाथ मिश्र, गोविंद मिश्र, घनानंद मिश्र, सुंदरम मिश्र सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें