फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरहज में फिर डराने लगी सरयू, प्रतिदिन पांच सेमी बढ़ रहा जलस्तर

Mon, 18 Aug 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज थाना घाट पर खतरे ​के निशान से 50 सेमी ऊपर बह रही नदी 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। सरयू नदी पीछे हटने के बाद फिर बढ़ने लगी है। चार दिन से प्रतिदिन नदी का जलस्तर पांच सेमी बढ़ रहा है। इससे तटवर्ती लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नदी खतरे के निशान 66.50 से 50 सेमी ऊपर बह रही है।
विज्ञापन

नदी इस बार उच्चतम खतरे के निशान 66.50 से 1.05 मीटर ऊपर 67.55 मीटर तक पहुंची थी। पीछे हटने के बाद नदी के जलस्तर में 75 सेमी की कमी आई थी।
इससे लोगों ने कुछ हद तक राहत महसूस की थी। नदी के एक बार फिर करवट लेने से जलस्तर में तेजी आई है।
नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से परसियां-विशुनपुर देवार के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
वहीं राप्ती नदी से घिरा होने के कारण भदिला प्रथम गांव टापू बना हुआ है। इससे गांव के लोगों की दुश्वारियां बरकरार हैं। नदी में उफान आने से बाढ़ का पानी रिहायशी इलाकों की रुख करने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें