मेहरौनाघाट। रामजानकी मार्ग पर शनिवार की देर रात वाहन की ठोकर से दिव्यांग साइकिल सवार युवक घायल हो गया। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। सजांव निवासी दिव्यांग मुन्ना प्रसाद (38) साइकिल से लार से गांव जा रहा था। लार पेट्रोल पंप के पास पीछे से वाहन ने उसे टक्कर मार दी। मुन्ना सड़क पर गिरकर घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे सीएचसी लार पहुंचाया। सीएचसी अधीक्षक बीबी सिंह ने बताया कि युवक की हालत गंभीर थी। मेडिकल कॉलेज में रविवार को उसकी मौत हो गई। संवाद