फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा मेला में हुई मारपीट से मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दशहरा मेला में हुई मारपीट से मची अफरातफरी
विज्ञापन

सलेमपुर। दशहरा मेला में नगर के भगत सिंह मार्ग के मूर्ति नंबर तीन पर किसी बात पर मारपीट हो गई। कई लोग घायल हो गए। इससे मेले में अफरातफरी मची रही। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
शुक्रवार की रात दशहरा मेला में काफी भीड़ थी। एएसपी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी, सीओ कपिल मुनि सिंह ने शाम 7 बजे नगर का भ्रमण किया। देर रात को नगर के भगत सिंह मार्ग के मूर्ति नंबर तीन पर दशहरा मेला के दौरान कुछ युवक आपस में उलझ गए। दोनों पक्षोें में मारपीट होने लगी। मारपीट में राहुल जायसवाल, गोलू मद्देशिया, राहुल व विवेक घायल हो गए। किसी ने डायल 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। जहां सभी को देर शाम तक बैठाई रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर के ओवरब्रिज के नीचे गांधी चौक के समीप कुछ युवकों ने मेला देखनेे आई महिलाओं से छेड़खानी कर दी। इससे दो गांवों के युवक भिड़ गए। मारपीट के चलते गांधी चौक के समीप अफरातफरी मच गई। पुलिस को देख मनबढ़ भाग निकले। कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया था। किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई। शांति भंग में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें