फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों से वसूली के आरोप में त्रिगुणानंद इंटर कॉलेज बनकटा के प्रधानाचार्य निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों से वसूली के आरोप में त्रिगुणानंद इंटर कॉलेज बनकटा के प्रधानाचार्य निलंबित
विज्ञापन

प्रतापुर/बनकटा। टीसी और मार्कशीट के नाम पर छात्रों से वसूली के आरोप में त्रिगुणानंद जनता इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजनाथ यादव को डीआईओएस ने निलंबित कर दिया है। करीब दो हफ्ते पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य कक्ष में गए कुछ छात्रों से बात करते हुए प्रधानाचार्य खुद दिन-रात मेहनत करने के नाम पर टीसी और मार्कशीट के लिए सौ से डेढ़ सौ रुपये लेने की बात करते दिख रहे थे।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद से ही माध्यमिक शिक्षा विभाग की काफी किरकिरी हो रही थी। मामले में बंजरिया गांव निवासी एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। जिलाधिकारी ने डीआईओएस को प्रकरण में कार्रवाई का निर्देश दिया था। डीआईओएस देवेंद्र कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि शुरुआती जांच के आधार पर टीसी एवं अंकपत्र के लिए वसूली के आरोपी कार्यवाहक प्रधानाचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिलाधिकारी को भी इससे अवगत करा दिया गया है। कॉलेज के सीनियर शिक्षक को प्रभारी प्रधानाचार्य बनाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें