फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजिया जुलूस का वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ी सतर्कता, प्रशासन ने निकाला मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
ताजिया जुलूस का वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ी सतर्कता, प्रशासन ने निकाला मार्च
विज्ञापन

बरहज। नगर में मोहर्रम के पहले दिन निकाले गए ताजिया जुलूस का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन सतर्क है। मामले में पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अधिकारियों ने पुलिस और पीएसी के साथ मुख्य चौराहों और मोहल्लों में पैदल मार्च किया और कोविड गाइडलाइन के पालन की अपील की।
बुधवार को एसडीएम संजीव कुमार यादव के नेतृत्व में बरहज, भलुअनी, मईल थानों की पुलिस के अलावा तीन सेक्शन पीएसी के जवानों ने पैदल मार्च किया। जो आजाद नगर दक्षिणी स्थित मस्जिद के रास्ते प्राचीन हनुमान मंदिर, सीएचसी पूर्वी पटेल नगर, मुख्य चौक सहित मोहल्लों के गली-कूचों के रास्ते पैदल मार्च किया। जवानों के पीछे-पीछे अधिकारियों की गाड़ियां हूटर बजाती चल रही थीं। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर शाम मोहर्रम के पहले दिन ताजिया जुलूस निकाला गया था। उसमें हथियार भी लहराए गए थे। कुछ लोगों से विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो गई थी। किसी तरह लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने 250-300 अज्ञात लोगों पर महामारी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। जबकि 8-10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसडीएम संजीव कुमार यादव ने बताया कि पर्व के दौरान सभी से कोरोनागाइडलाइन का पालन करने को कहा गया है। नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर इंस्पेक्टर टीजे सिंह, भलुअनी थानाध्यक्ष सुदेश शर्मा, मईल बीबी राजभर, एसआई सुमित राय, अश्वनी प्रधान, रिशीमुनि, रामराज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

पुलिस छावनी बना बरहज, सकते में रहे लोग
बरहज। मोहर्रम के पहले दिन निकाले गए ताजिया जुलूस में बवाल बच गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर महकमा अलर्ट हो गया। फौरी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 250-300 अज्ञात लोगों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। हुई कार्रवाई को राजनीतिक रंग दिए जाने के अंदेशे से नगर पुलिस छावनी में तब्दील रहा। बरहज सहित भलुअनी, मईल के अलावा तीन सेक्शन पीएसी और होमगार्ड तैनात किए गए थे। जबकि एलआईयू और अन्य एजेंसियां लोगों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

ताजिया जुलूस मामले में आठ का हुआ चालान
बरहज। मोहर्रम के पहले दिन ताजिया जुलूस मामले में पुलिस ने आठ लोगों का चालान किया है। जबकि वायरल वीडियो के आधार पर शेष अन्य की शिनाख्त कर रही है।
बुधवार को पुलिस ने पटेलनगर निवासी बबलू राइन पुत्र जब्बार राइन, हसनैन अंसारी पुत्र सईद अंसारी, अब्दुल कलाम पुत्र बरसाती, अशरफ राइन पुत्र मन्नान राइन, मैनुद्दीन राइन पुत्र भोला, अजमल अहमद पुत्र नियाज अहमद, जुल्फिकार राइन पुत्र मुसा राइन, पेटबली पुत्र जोखू राइन पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि मोहर्रम के पहले दिन ताजिया जुलूस मामले में सभी का विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जिनका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें