फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रदेश की वाॅलीबाल टीम में जिले के खिलाड़ियों की भी रही भागीदारी

Sat, 01 Feb 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में संचालित वालीबाॅल छात्रावास के चार खिलाड़ियों ने अंडर-19 राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए यूपी टीम को चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया। मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से इन खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने मेडल पहनाकर इनका स्वागत किया और आगामी प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

वालीबाल प्रशिक्षक लालू सिंह यादव सेे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाडि़यों ने यूपी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए तेलंगाना के नारायण पेट में 22 से 26 दिसंबर तक आयोजित 68वीं अंडर-19 राष्ट्रीय स्कूली वालीबाॅल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्राॅफी अपने नाम कर लिया। इसमें देवरिया वालीबॉल छात्रावास के आदित्य सिह, मो. सलमान, निखिल सिंह व आदित्य गुप्ता ने उत्तर प्रदेश की टीम से प्रतिभाग करते हुए चंडीगढ़, पंजाब, जम्मू एवं कश्मीर, छत्तीसगढ़, कर्नाटक को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। सेमीफाइनल में दिल्ली को 3-2 से हराकर एवं फाइनल मैच में गुजरात को 3-1 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, जिला वालीबॉल संघ के सचिव व्यास चतुर्वेदी, ताइक्वांडो संघ के सचिव गिरीश सिंह, क्रिकेट प्रशिक्षक अवधेश यादव, अभिमन्यु सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें