फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: टैबलेट चोरी मामले में नायब नाजिर हिरासत में

Wed, 28 May 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। सदर तहसील के स्ट्रांग रूम से 330 सरकारी टैबलेट गायब होने के मामले की जांच की जा रही है।
कस्टोडियन नायब नाजिर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ ही बताए गए स्थानों पर छापा मारा जा रहा । पुलिस ने 16 टैबलेट के साथ दो युवकों को दबोचा था, उन्हें सोमवार को जेल भेज दिया गया।
मंगलवार को पूरे दिन नायब नाजिर से पूछताछ चलती रही, लेकिन अन्य टैबलेट के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई। तहसील परिसर में सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। स्ट्रांग रूम की चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

सदर तहसील परिसर के स्ट्रांग रूम से टैबलेट गायब होेने की जानकारी मिलने पर हड़कंप मच गया। सदर तहसीलदार कृष्ण कुमार मिश्रा की तहरीर पर 24 मई को नायब नाजिर राकेश श्रीवास्तव पर गबन के मामले में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया गया।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। विवेचना के दौरान विवेचक रतन पांडेय ने रविवार को दो युवकों को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ पर दोनों ने टैबलेट रखने की बात स्वीकार की। इसके बाद विवेचक ने सदर कोतवाली क्षेत्र के अबूबकर नगर वार्ड निवासी कैफ अंसारी व रुद्रपुर क्षेत्र के भभौली गांव निवासी पंकज मौर्य की निशानदेही पर उनके बताए गए ठिकानों से 16 टैबलेट बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया, जबकि नायब नाजिर को हिरासत में लेकर अभी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

आरोपी युवकों के मुताबिक टैबलेट ग्रामीण क्षेत्र में कम कीमत में बेच दिया गया है। विवेचक रतन पांडेय ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
16 टैबलेट के साथ पकड़े गए दो युवकों को जेल भेज दिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। नायब नाजिर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि अन्य टैबलेट बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें